कवि के लिए शब्द सम्पदा

दोस्तो,

कवि की शब्द सम्पदा जितनी विशाल होती है, उसके मन के अनुकूल सटीक अभिव्यक्ति की संभावनाएं उतनी विस्तृत होती है| कवि के लिए सही शब्द ढूँढना अत्यन्त आवश्यक है| अब गीत गतिरूप में कविता लिखते लिखते, सही शब्द ढूँढने में आप नई सुविधा “शब्द सम्पदा” की मदद ले सकते हैं|

जो भाव के आप शब्द ढूँढ रहे हों, उसका कोई एक शब्द गीत गतिरूप के मुख्य स्क्रीन में इस बॉक्स में लिखें और “समानार्थक शब्द” बटन दबाएँ|

शब्द सम्पदा का स्क्रीन खुलेगा और शब्द अगर हमारे डेटाबेस में होगा तो उसके समानार्थक और शब्द दिखेंगे| कई बार एक शब्द का अलग अलग भाव या अर्थ में प्रयोग होता है| यह अलग भाव और भाव के अन्य शब्द अलग ग्रुप में दिए होंगे|

शब्द सम्पदा के स्क्रीन में पुनः कोई और शब्द खोज सकते हैं| जब ज़रुरत हो इसे बन्द कर कविता लिखने के बॉक्स में पुनः लौट सकते हैं|

शब्द सम्पदा और गीत गतिरूप का प्रयोग करने के लिए यहाँ क्लिक करें|

कोई भी शब्दकोश बनाना बहुत ही श्रमसाध्य काम है और समानार्थक शब्दों का कोश तो और भी ज्यादा| यह सुविधा आई-आई-टी मुम्बई, कम्प्युटर विभाग का Center for Indian Language Technology के शोध कार्य, उनकी प्रोजेक्ट “हिन्दी वर्ड-नेट” से सम्भव हुआ है| अभी डेटाबेस में जो भी शब्द और विकल्प है, उन्ही का संकलन है| हमारा प्रयास रहेगा कि इसे और आगे ले जाएं, और उपयोगी बनाएं|

जन कल्याण और शैक्षिक भाव को कायम रखते हुए शब्द सम्पदा का सारा कोड GNU GPL License के अन्तर्गत GitHub पर उपलब्ध है जिससे कि अन्य लोग भी इस प्रोजेक्ट में योगदान दे सकें और इसे आगे ले जा सकें|

शब्द सम्पदा का प्रयोग कर बताइयेगा आपको कैसा लगा|

आपकी सृजन-यात्रा के लिए समस्त शुभ कामनाओं सहित

वाणी मुरारका

9 thoughts on “कवि के लिए शब्द सम्पदा”

  1. आपका धन्यवाद में अपनी कविता के लिए कोई group ढुढ रही हुं please help me

  2. i am a fresher in hindi kavita . i have not a stock of word for kavita writting. so i want help of shabd sampda to devlop my writting.

  3. वाणी जी, गीत गतिरूप की रचना करने के लिए आपका आभार। मैं एक हिन्दी कवि हूँ जो आज के युवाओं की रुचि हिन्दी की तरफ वापस मोड़ने के लिए दो परियोजनाओं पर काम कर रहा हूँ। मुझे यह सॉफ्टवेयर बहुत ही उपयोगी लगा किन्तु मेरी एक शंका है जिसे मैं आप के साथ बांटना चाहूँगा। यह सॉफ्टवेयर चन्द्र-बिन्दु के लिए 0 मात्रा दिखाता है। क्या इसके पीछे हिन्दी कविता या मात्रा से जुड़ा कोई नियम है या फिर सोफ्टवेयर में कोई त्रुटि है जिसे सही किया जा सकता है। कृपया स्पष्टीकरण देने का कष्ट कीजिएगा।

    एक और बात, मैं यह संदेश गीत गतिरूप के अंदर “contact us” form के द्वारा भेजने का प्रयास कर रहा था लेकिन मुझे ReCaptcha लिखने का संदेश आया जबकि ReCaptcha का चित्र पृष्ठ पर था ही नहीं।

    ऐसा अनूठा साधन बनाने के लिए पुनः आपका धन्यवाद।

    वैभव नेहरा

    1. वैभव जी,

      आपके पत्र के लिए शुक्रिया| Contact us form काम नहीं कर रहा है फिर भी आपने कोई और उपाय निकाल कर संपर्क कर ही लिया इसके लिए बहुत बहुत शुक्रिया| Contact us form को मैं जल्द ही सुधार दूँगी|

      आपको गीत गतिरूप उपयोगी लग रहा है जान कर खुशी हुई| हाँ अन्य युवा कवियों के संग यह ज़रूर शेयर करें – लोगों की सृजन यात्रा कुछ हद तक सहज हो, यही इसका उद्देश्य है|

      चन्द्रबिन्दु के विषय में आपका सवाल – जहाँ तक मुझे ज्ञात है चन्द्रबिन्दु का प्रयोग शब्द को सही जगह पर अनुनासिक ध्वनी देने के लिए होता है| इसलिए कभी वह आधा अक्षर नहीं होता और उसके मात्रा नहीं गिने जाते| यह शब्दों को उच्चारण कर भी हम check कर सकते हैं| बिंदु मगर दो प्रकार से प्रयोग होता है – आधा अक्षर के जैसे या अनुनासिक ध्वनी के जैसे – इस प्रकार से बिंदु चन्द्रबिन्दु और आधे अक्षर दोनों का short form का काम करता है| जैसे अम्बर को लोग अंबर भी लिखते हैं पर अँबर नहीं| इसी कारण से चन्द्रबिन्दु को गीत गतिरूप हमेशा 0 ही लेता है|

      अगर मेरी जानकारी सही नहीं है तो ज़रूर बताइयेगा| आप अगर कोई शब्दों का उदाहरण दे सकते हों जिनकी सही वर्तनी चन्द्रबिन्दु के साथ है और चन्द्रबिन्दु मात्रा ले रहा है, तो ज़रूर बताइयेगा| जाँच करके सॉफ्टवेर बदला जा सकता है|

      आधे अक्षरों के विषय में आपने गीत गतिरूप का यह विडियो तो देखा होगा – https://www.youtube.com/watch?v=_KCK_oWhOJA

      शुभ कामनाओं सहित

      वाणी मुरारका

      1. आपको “हँसना” शब्द हेतु चंद्र बिंदु का ही प्रयोग करना होता है, यदि आप “हंसना” लिखते हैं तो यह त्रुटिपूर्ण कहा जायेगा।
        ऐसे सैकड़ों उदाहरण हैं जहाँ चंद्र बिंदु का उपयोग अत्यावश्यक होता है।

Leave a Reply to Ravina kalwaniya Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *